Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर! लाभार्थियों के खिले चेहरे 93 को आयुष्मान कार्ड 222 की निशुल्क जांच


लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में फैजुल्लागंज के विष्णुपुरी कॉलोनी के चैबे डेयरी में निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर (भ्मंसजी ब्ंउच) का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 93 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 222 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में श्री राम 55 वर्ष को बीपीध्शुगर के साथ साथ आंखों की समस्या में उचित परामर्श एवं पास की नजर का चश्मा भी दिया गया, उर्मिला को ब्लड शुगर की जांच, दवा और नजर का चश्मा, जगदेव को सर्दी खांसी की जांच और नजर का चश्मा भी दिया गया ।

साथ ही साथ मीरा शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी, राम गोपाल, संदीप बाजपेई, राम श्री, धीरेन्द्र, सुनीता, सविता दुबे, सूरज शुक्ला, शीतला प्रसाद अवस्थी,मुन्ना शुक्ला, अशोक कुमार दीक्षित समेत कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच,दवा दी गई एवं नजर का चश्मा मुफ्त वितरित किया गया। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |