Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्याह छोहरिया माता मंदिर में कराओ ! 28 मार्च को छोहरिया माता मंदिर में 105 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह-महंत लल्ला बाबा


लखनऊ।  चिनहट में मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ  द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 वां निर्धन बेटियों का सर्वजातीय विवाह छोहरिया माता मंदिर चिनहट में 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को संपन्न होगा जिसमें 105 व और वधू शामिल होगे।

इस बड़े आयोजन को लेकर महंत लल्ला बाबा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रेस वार्ता में कहा कि सामूहिक विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है दानदाताओं और भक्तों का सहयोग मंदिर प्रबंधन को लगातार मिल रहा है है।

मंदिर के महंत लल्ला ने यह भी बताया कि जिनकी बेटियां नहीं है वे लोग भी अपनी बेटी मान कर कन्या दान कर पुन्य के भागीदार बन सकते हैं।

19 मार्च 2026 दिन गुरुवार को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक महा यज्ञ और शायं   5 बजे से रात 9 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन लगातार 25 मार्च 2026 दिन बुधवार तक चलती रहेगी।

26 मार्च 2026 दिन गुरुवार को विशाल  मां भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा।

27 व 28 मार्च 2026 दिन शुक्रवार व शनिवार को भक्ति भजन, झांकी और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

सबसे महत्वपूर्ण 28 मार्च को वैवाहिक समारोह में सामूहिक जयमाल का कार्यक्रम शाम 8 बजे से अतिथियों का आशीर्वाद नव विवाहित जोड़ों को प्राप्त होगा।सभी भक्तों ,दानदाताओं, एवं मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ ट्रस्ट की तरफ से उपहार स्वरूप 

साइकिल,सिलाई मशीन, स्टील बक्सा, टिफिन, बाल्टी स्टील, दीवार घड़ी,छत पंखा, स्टैंड पंखा, साड़ी,पैंट, शर्ट,  चादर, गद्दा, कंबल,हैंड बैग, अटैची,थाली,गिलास, कटोरी, छोटी आलमारी, श्रृंगार दानी,पायल, बिछिया,6 कुर्सी का सेट,डिनर सेट, लेडीज पर्स, आदि नव विवाहित जोड़ों को महंत लल्ला बाबा भेंट करेंगे।

बाबा ने सभी भक्तों से अपील की है कि तन मन धन से माता की सेवा में लगें और विवाह समारोह को सफल बनाएं।

इस अवसर पर समाजसेवी  समाजसेवी एवं मां छोहरिया के परम भक्त प्रभात श्रीवास्तव, मंदिर के संरक्षक शैलेन्द्र पांडेय,शैलू, उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |