लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के कुशल पर्यवेक्षण व अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली बसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज विकास कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार द्वारा गठित टीम द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 24.03.2026 को शिकायतकर्ता नि० नगर पुरसैनी द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी बेटी जिसकी जन्म तिथि नवम्बर 2009 है को मेरे गाँव का एक लड़का जिसका नाम सोनू अहमद पुत्र शरीफ है मेरी नाबालिक बेटी को अपने साथ राजाखेड़ा गाँव थाना मोहनलालगंज से दिनाँक 20ध्3ध्2026 को समय करीब शाम को 5 बजे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। इस सूचना पर थाना मोहनलालगंज में मु0अ0स0 115ध्26 धारा 87ध्137(2) ठछै पंजीकृत किया गया। अपहृता की बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया तथा मिशन शक्ति टीम को बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। उक्त पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए आज दिनांक 25.03.2026 को अपहृता की सकुशल बरामदगी व नामित अभियुक्त सोनू पुत्र शरीफ नि० नगर पुरसैनी थाना मोहनलालगंज लखनऊ उम्र 24 वर्ष को वृंदावन थाना क्षेत्र पीजीआई से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा ळें गिरफ्तार अभियुक्त-सोनू पुत्र शरीफ नि० नगर पुरसैनी थाना मोहनलालगंज लखनऊ उम्र 24 वर्ष
