Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बंदरों के बढ़ते आतंक से दहशत में ग्रामीण, फसलों के साथ जनजीवन पर भी संकट! कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष


बीसलपुर। नगर और देहात क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। पहले से ही आवारा पशुओं से परेशान किसान अब बंदरों के कारण दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि जहां आवारा पशु फसल को चर जाते हैं और कुछ समय बाद फसल फिर से तैयार हो जाती है, वहीं बंदर फसल को जड़ से उखाड़कर पूरी तरह नष्ट कर देते हैं, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों का झुंड खेतों में पहुंचकर फसल उखाड़ देता है, वहीं घरों में घुसकर कपड़े फाड़ देता है और खाने-पीने का सामान भी नष्ट कर देता है। महिलाओं को खाना बनाना मुश्किल हो गया है और बच्चे भी घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। राह चलते लोगों पर भी बंदर अचानक हमला कर देते हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरों के हमलों में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार एसडीएम नागेंद्र पांडे को ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |