Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' ने रिलीज से पहले ही बजट के 70% वसूले


सैफ अली खान और अक्षय कुमार की बड़े पर्दे पर जुगलबंदी हमेशा से पसंद की जाती है. फिर चाहे वो 'टशन' हो, 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' हो, या कोई और फिल्म. अब इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर देखने को मिलने वाली है. दोनों जल्दी ही फिल्म 'हैवान' में साथ नजर आने वाले हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही अच्छी- खासी कमाई कर ली है. आइये बताते हैं कैसे

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'हैवान' की रिलीज से पहले ही कमाई हो गई है. फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स की डील सोनी नेटवर्क के साथ 80 करोड़ रुपये में तय हो गई है. बॉलीवुड हंगामा के सूत्रों ने कंफर्म किया है कि फिल्म को लेकर डिमांड काफी ज्यादा थी, जिसके लिए कई कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना चाहती थीं. लेकिन इन सभी में सबसे बड़ी बोली सोनी नेटवर्क ने लगाकर फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स के साथ ही म्यूजिक राइट्स भी खरीद लिए हैं.

इस डील के बाद सैफ और अक्षय की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत का 70 प्रतिशत से भी ज्यादा वसूल कर लिया है. ये फिल्म की रिलीज से पहले की बड़ी डील है और इसने फिल्म की हाइप को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.

बता दें कि सैफ अली खान और अक्षय कमार स्टारर इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. मेकर्स की प्लीनिंग के हिसाब से वो इस फिल्म को अगस्त 2026 में रिलीज करने का सोच रहे हैं. हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस के बैनरतले बनी है और फिल्म में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल भी नजर आने वाले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |