Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

60 साल के मरीज को नहीं जाने दिया वॉशरूम, आर जी कर अस्पताल में इलाज के बीच मौत


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक बार फिर इलाज व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. बिशरपाड़ा निवासी 60 साल के विश्वजीत सामंत की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने अस्पताल की लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाया है.

परिवार के मुताबिक, विश्वजीत सामंत को सीने में तेज दर्द, सांस लेने में तकलीफ और नाक से खून आने की शिकायत के बाद सुबह करीब 4 बजे अस्पताल लाया गया था. ट्रॉमा केयर यूनिट में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया

आरोप है कि इलाज के दौरान मरीज को शौचालय जाने की जरूरत महसूस हुई. इस पर अस्पताल स्टाफ ने उन्हें अस्पताल परिसर के गेट के पास स्थित सुलभ शौचालय जाने के लिए कहा. परिवार का दावा है कि ट्रॉमा केयर यूनिट से करीब 50 मीटर दूर शौचालय तक पैदल जाते समय ही विश्वजीत सामंत अचानक बेहोश होकर गिर पड़े.

घटना के बाद उन्हें तुरंत वापस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से आक्रोशित परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि गंभीर हालत में आए मरीज को इस तरह अकेले या पैदल भेजना घातक साबित हुआ.

परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था और निगरानी की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं. घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए. हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |