मिर्जापुर: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत मैराथन दौड़ का किया आयोजन
March 29, 2026
मिर्जापुर। रविवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मीरजापुर पुलिस द्वारा “मैराथन दौड़” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला आरक्षियों के साथ-साथ महिला उ०नि०ध्निरीक्षक ने प्रतिभागियों के साथ “मैराथन दौड़” में दौड़ लगाई। यह दौड़ रमईपट्टी चैराहा से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन मीरजापुर पर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना,समाज में उनके अधिकारों एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था। मीरजापुर पुलिस का यह प्रयास मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है,जो यह दर्शाता है कि जब समाज के सभी वर्ग एक साथ आगे बढ़ते हैं,तभी वास्तविक सशक्तिकरण संभव होता है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक,महिला थाना प्रभारी, महिला सम्मान प्रकोष्ठ प्रभारी,प्रभारी डॉयल-112,प्रभारी यातायात व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
