अमेठीः मुसाफिरखाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई! मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामिया गिरफ्तार
March 12, 2026
अमेठी। जनपद की मुसाफिरखाना पुलिस ने बीती देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुये रंगदारी उद्यापन की घटना में वांछित 50 हजार का ईनामिया को हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कबाड़ व्यापारी रमन अग्रहरि से रंगदारी की घटना में वांछित व रुपये 50 हजार का ईनामिया अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में है । मुखबिर की बात पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा इसौली रोड़ पर पहुंच कर घेराबंदी की गई तभी इसौली घाट की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा गाड़ी मोड़कर गुलाम हैदर जाने वाले कच्चे रास्ते से भागने लगा और हडबड़ाकर गिर गया तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग करने पर अभियुक्त घायल हो गया । पुलिस टीम द्वारा पास पहुंचकर देखा गया तो अभियुक्त के बाये पैर पर गोली लगी है । घायल अभियुक्त का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम इस्लाम अहमद उर्फ सोनू उर्फ मच्छर पुत्र रसीद अहमद निवासी इमामबाड़ा काशीराम कलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा उम्र करीब 28 वर्ष बताया जिसके कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 10.02.2026 को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रमन अग्रहरि नाम के कबाड़ व्यापारी से रंगदारी कर 9,28,000 रुपये वसूले थे घटना के बाद अनुज प्रताप सिंह द्वारा घटना में शामिल सभी को रुपये बांट दिया था उस समय मुझे 60 हजार रुपये मिले थे जिसको लेकर मैं मुम्बई चला गया था तथा राजकुमार यादव पुत्र रामउजागिर यादव निवासी लोहरौली मजरे जीतीपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती द्वारा मेरे हिस्से के शेष 1 लाख रुपये देने के लिए बुलाया था वही पैसे लेकर मैं लखनऊ जाने वाला था ।