Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

एचपीसीएल प्लांट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की हत्या! गोली मारी


उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भाग गया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र की है। सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने गुरुवार दोपहर प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हमलावर ने प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

बताया जा रहा है कि दो से तीन गोलियां दोनों को मारी गईं हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख-पुकार मच गई। इस बीच हमलावर मौका पाकर वहां से भाग गया। सूचना मिलते ही थाना दातागंज और मूसाझाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। गोली मारने का आरोप प्लांट में पेलोडर ऑपरेटर के पद पर रह चुके पूर्व कर्मचारी पर लगा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकालने पर विवाद चल रहा था। इससे पूर्व प्रबंधक और उप प्रबंधक को जान से मारने की कोशिश की गई थी। इस मामले में मुकदमे भी चल रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी हुई है। कुछ लोगों का आरोप है कि अजय सिंह नाम के व्यक्ति ने हमला किया, लेकिन पुलिस या किसी अन्य आधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जांच टीमें सबूत जुटा रही हैं और हमलावर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |