Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गुडवर्क! चार वारण्टी गिरफ्तार


अमेठी। जनपद की संग्रामपुर पुलिस ने चार वारण्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारण्टी की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा वाद सं0 1616/26 धारा 379, 411 भादवि से संबन्धित 02 वारण्टी रामराज पुत्र गयादीन, अमृत लाल रामसुख निवासीगण ग्राम सरैया मजरे रामगढ़ थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, वाद सं0 428/26 धारा 354 भादवि से संबंधित वारण्टी देवी पुत्र जुगई निवासी ग्राम सोनारी कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी तथा वाद सं0 1230/26 धारा 379, 411 भादवि से संबंधित वारण्टी श्रवण कुमार उर्फ संजय मिश्रा पुत्र रामकुबेर मिश्रा निवासी ग्राम शुकुलपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |