Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: दशकों से बसे महतोष दुकानदारों के हटाये जाने के दर्द को समझते हुऐ विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी से की मुलाकात! जिला अधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता मे कमेटी गठन के दिये निर्देश


रुद्रपुर। विगत दिनों महतोष मोड़ स्थित नहर किनारे खोका दुकान मे दशकों से अपनी गुजर बसर करने वाले 70 से 80 दुकानदारों जिनको माननीय न्यायालय के आदेश की अनुपलना मे एसडीएम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान मे वहाँ पहुंची थी ओर विद्युत विभाग द्वारा दुकानदारों के कनेक्शन काट दिया गये थे, जिसमे स्थानीय दुकानदारो की सूचना पर विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुँचे थे ओर उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग को निर्देशित कर कटे कनेक्शन जुड़वाने का कार्य किया था ओर मौके पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्यवाही को एक बार रुकवा दिया था कि पहले इस गंभीर विषय को लेकर जिला अधिकारी से वह वार्ता करेंगे तब तक यहाँ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होंगी।

वही बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी नितिन भदौरिया से महतोष मोड़ के दुकानदारों संग मुलाकात की।

विधायक शिव अरोरा ने मुलाकात के दौरान जिला अधिकारी से कहाँ महतोष नहर किनारे कई दशकों से गुजर बसर कर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे दुकान जिनपर माननीय न्यायालय के आदेश के बाद हटाये जाने की तलवार लटकी नजर आ रही है ऐसे विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी से कहाँ यह कई दशकों से वहाँ गुजर बसर कर रहें है इनको वहाँ से उजाड़ा ना जाये इन 70- 80 दुकानदार बहुत गरीब तबके है जो कई पीडी से अपनी आजीविका चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहें है।

यदि किन्ही कारणवश बहुत जरूरी होता है तो इनको हटाये जाने से पूर्व इनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाये जिससे यह अपने आजीविका चला सके।

वही जिला अधिकारी ने विधायक शिव अरोरा की बात सुनकर कहाँ महतोष के लोग लम्बे समय से अपनी आजीविका चला रहें है जिसको देखते हुऐ व मामले की गंभीरता को समझ एडीएम पंकज उपाध्याय की देख देख मे इसमें एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिये जो सभी के पक्षो के तथ्यों को सुनेगी ओर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी । 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, दयाल सिकदार, सुशील विश्वास, सुरेश चंद्र विश्वास, प्रीतीश बाला ,दयाल सिकदर, आनंद सिकदर, समर मंडल, तपन विश्वास, जितेन विश्वास, प्रहलाद ,सुरेश विश्वास, मेघनाथ बनिक,वीरेंद्र विश्वास,विपुल विश्वास,यादव जी, पंकज विश्वास, योगेश, लीपन पांडे, आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |