Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड! सारे रिकॉर्ड कर दिए ध्वस्त


इस समय अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में साहिबजादा फरहान की तूती बोल रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने पारी दर पारी रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बनाए हैं. वहीं श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मैच में 100 रनों की पारी खेल कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले. उन्होंने 60 गेंद में 100 रन बनाकर छक्कों से लेकर शतकों और सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी बनाया है. यहां नजर डालिए उन 5 रिकॉर्डस पर, जो साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में बनाए.
साहिबजादा फरहान ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक- साहिबजादा फरहान दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक ही टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाए हों. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक (2) लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी भी कर ली है.

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन- साहिबजादा फरहान ने अब तक 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 383 रन बनाए हैं, जो किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने विराट कोहली के 319 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा.

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के- 2026 टी20 वर्ल्ड कप में साहिबजादा फरहान अब तक 18 छक्के लगा चुके हैं, जो एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा हैं. शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरन ने 17-17 छक्के लगाए हैं.

दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर- साहिबजादा फरहान ने 100 रन बनाए, जो पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है. पाक टीम के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अहमद शहजाद के नाम है, जिन्होंने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन बनाए थे.

फखर जमान के साथ सबसे बड़ी पार्टनरशिप- साहिबजादा फरहान ने इसी मैच में फखर जमान के साथ मिलकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की. दोनों ने मिलकर 176 रन जोड़े. साहिबजादा और फखर ने न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और फिन एलन की 175 रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |