Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

धुरंधर 2' की बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने की जमकर तारीफ ! हम अपने फिल्ममेकर्स को रिस्पेक्ट नहीं देते


बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने शब्दों के बाण से हमेशा बॉलीवुड को घायल करती रहती हैं. एक्ट्रेस हर फिल्म, हर फिल्मेकर या एक्टर को लेकर खुलकर बोलती है, जो उनके मन में आता है वो बोलती हैं. बिना डरे, बिना किसी दबाव के. लेकिन इस बार कंगना ने कुछ उलट ही किया है. कंगना ने इस बार फिल्म निर्देशन आदित्य धर की तारीफों के पुल बांधे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने तो आदित्य को 'सुपरस्टार फिल्ममेकर' तक बता दिया है.

दरअसल हाल ही में कंगना रनौत ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' देखी है. इस फिल्म को देखने के बाद कंगना का भी रिएक्शन वही रहा है जो इस समय हर किसी का है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'सबसे अच्छी बात ये है कि धुरंधर की सक्सेस के पीछे आदित्य धर हैं, आदित्य धर एक सुपरस्टार निर्देशक के रूप में स्थापित हो गए हैं. हॉलीवुड के सुपरस्टार निर्देशक हमेशा सुपरस्टार एक्टर्स से बड़े माने जाते हैं. उदाहरण के लिए स्पीलबर्ग, टैरेंटिनो, नोलन.'

आगे कंगना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशकों की स्थिति पर बात करते हुए कहा, 'हमने कभी अपने फिल्मेकर्स को रिस्पेक्ट या क्रेडिट नहीं दिया जिसके वो हकदार हैं. वो ज्यादा काम करते हैं और कम पेमेंट मिलता है, सुपरस्टार्स केद्वारा बुली किए जाते हैं. नतीजतन, मैं कभी किसी यंगस्टर से नहीं मिली चाहे वो इनसाइडर हो या आउटसाइडर जिसका सपना फिल्ममेकर, डीएपी या कोई टेक्नीशियन बनने का हो. हर कोई खुद को टैलेंटेड बताता है, लेकिन वो केवल एक्टर बनना चाहते हैं. यहां एक सुपरस्टार फिल्ममेकर चमक रहे हैं किसी हीरो से भी ज्यादा. आज बहुत सारे यंगस्टर्स उनकी कहानी देख रहे हैं जो उनके जैसा बनना चाहेंगे और फिल्म इंडस्ट्री को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे! आपको सैल्यूट है सर'. इसके बाद कंगना ने आदित्य को टैग किया है.

बता दें कि केवल कंगना ही नहीं बल्कि कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने आदित्य की 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के लिए जमकर तारीफ की है. ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने भी आदित्य के काम की तारीफ की. एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू, रामचरण, कार्तिक आर्यन जैसे कई सेलेब्स और फिल्ममेकर्स ने आदित्य की तारीफों के पुल बांधे हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |