Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

27 मार्च को महानवमी के दिन किया जाएगा कलश विसर्जन और कन्या पूजन, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त


शुक्रवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का नौवां दिन है। आज दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 24 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री राम नवमी और महानवमी का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। चलिए अब विस्तार से जानते हैं 27 मार्च के दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।
27 मार्च 2026 का पंचांग
सूर्योदय - 06:17 AM
सूर्यास्त - 06:36 PM
चन्द्रोदय - 01:00 PM
चन्द्रास्त - 03:18 AM, मार्च 28
नक्षत्र - पुनर्वसु - 03:24 PM तक
27 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त
 - 05:03 AM से 05:50 AM तक

प्रातः सन्ध्या - 05:26 AM से 06:37 AM तक
अभिजित मुहूर्त - 12:19 PM से 01:08 PM तक
विजय मुहूर्त - 02:46 PM से 03:35 PM तक
गोधूलि मुहूर्त - 06:50 PM से 07:13 PM तक
सायाह्न सन्ध्या - 06:51 PM से 08:02 PM तक
अमृत काल - 01:05 PM से 02:38 PM तक
सर्वार्थ सिद्धि योग - 06:37 AM से 03:24 PM तक

इन शुभ मुहूर्तों में आप महानवमी और रामनवमी की पूजा कर सकते हैं।
कलश विसर्जन मुहूर्त


27 मार्च की सुबह 10 बजकर 9 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजे तक भक्त कलश विसर्जन कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों ने 9 दिवसीय व्रत लिया है उनको कलश विसर्जन 28 तारीख की सुबह करना चाहिए। 28 मार्च को दशमी तिथि सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगी इसलिए इस समय तक आपको विसर्जन कर लेना चाहिए क्योंकि इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।
कन्या पूजन मुहूर्त

कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 
27 मार्च को 10 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इसकी वजह ये है कि नवमी तिथि इसी समय तक रहेगी।
27 मार्च 2026 राहुकाल
दिल्ली- सुबह 10:54 से दोपहर 12:27 तक
मुंबई- दोपहर पहले 11:13 से दोपहर 12:44 तक
चंडीगढ़- सुबह 10:56 से दोपहर 12:29 तक
लखनऊ- सुबह 10:40 से दोपहर 12:12 तक
भोपाल- सुबह 10:54 से दोपहर 12:26 तक
कोलकाता- सुबह 10:10 से दोपहर पहले 11:42 तक
अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:13 से दोपहर 12:45 तक
चेन्नई- सुबह 10:43 से दोपहर 12:14 तक

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |