Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महिला दिवस पर जनजागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया ! उत्कृष्ट कार्य के लिए 22 आशा कार्यकर्ता और एएनएम सम्मानित


लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारतदृप्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सभी शहरी एवं ग्रामीण समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर जनजागरूकता रैली निकाली गई और गोष्ठी आयोजित हुई द्य इसी क्रम में सीएचसी अलीगंज में  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता रैली को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 22 एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सीएचसी पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम “राइट्स, जस्टिस,एक्शन फॉर ऑल वूमेन एंड गर्ल्स है,जो इस बात पर जोर देती है कि महिलाओं के लिए बनाए गए कानून और अधिकार केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रभाव महिलाओं के दैनिक जीवन में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांव हों या शहर, ये स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करती हैं, बच्चों के नियमित टीकाकरण को सुनिश्चित करती हैं तथा लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करती हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब लोग अपने घरों में रह रहे थे, तब आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक कर रही थीं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में भी आशा और एएनएम अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कार्य से पीछे नहीं हटतीं।अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मानित आशा और एएनएम सहित उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव,जिला आयुष्मान सेल के मसर्रत जमा, विवेक चित्रांश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शालिनी, आशा, एएनएम और सीएचसी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे द्यसम्मानित होने वाले कार्यकर्ताओं में ऐशबाग सीएचसी की आशा कार्यकर्ता भारती प्रजापति, ज्योति राजपूत एवं मृदुला शर्मा ,अलीगंज सीएचसी की आशा कार्यकर्ता सिम्पल,नंदिनी गौतम, अर्चना तिवारी ,चंदन नगर सीएचसी से आशा कार्यकर्ता दीपा शर्मा एवं नेहा गौरव त्रिपाठी ,इंदिरा नगर सीएचसी से आशा कार्यकर्ता संध्या श्रीवास्तव एवं ममता देवी ,एन.के.रोड सीएचसी से एएनएम भानमती शुक्ला एवं आशा कार्यकर्ता वन देवी,रेडरॉस सीएचसी से आशा कार्यकर्ता सालिया खातून, संगीता मिश्रा एवं ज्योति साहू ,सिल्वर जुबली सीएचसी से आशा कार्यकर्ता सुनीता मिश्रा, किरन लता, ज्योति जोशी एवं सुनीता देवी ,टुड़ियागंज सीएचसी से आशा कार्यकर्ता सुलेखा साहू, वंदना यादव एवं निशा रही 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |