Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम द्वारा धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,भारी संख्या में महिलाये हुई शामिल


लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित झंडी वाला पार्क में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सुषमा खर्कवाल सहित उपाध्यक्ष कार्यकारिणी नगर निगम चरनजीत गांधी, कार्यकारिणी सदस्य गौरी सांवरिया,पिंकी रावत, नगर आयुक्त गौरव कुमार्, पार्षद रेखा सिंह,योगिता यादव, पूजा जसवानी, मुस्कान भारती, रजनी यादव, कल्पना वर्मा, अभिलाषा कटियार, प्रियंका बाजपेयी, पूर्व पार्षद स्नेहलता सिंह राठौड़, उपनगर आयुक्त रश्मि भारती, सहायक नगर आयुक्त शिल्पा कुमारी तथा नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर निगम के विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापिकाएं तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शालिनी अग्रवाल ने किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रस्साकसी, रंगोली प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस, लेमन रेस, मेहंदी प्रतियोगिता और बिंदी प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं में नगर निगम की महिला पार्षदगण, महिला जोनल अधिकारी, विद्यालयों की प्रिंसिपल, शिक्षिकाएं, एसएफआई, सुपरवाइजर, सफाई मित्र, छात्राएं तथा अन्य महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला चैंपियन, सुपरवाइजर और सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया गया। महापौर ने जोन 1 से निधि, जोन 2 से शशिकला, जोन 3 से रुचि, जोन 4 से अनीता, जोन 5 से प्रीति यादव, जोन 6 से ज्योति, जोन 7 से माया तथा जोन 8 से शालिनी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में एसएफआई  रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा पारुल द्वितीय और शिक्षिका अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। बैलून रेस में सेल्फ हेल्प ग्रुप की कुमकुम प्रथम, प्रिया द्वितीय और अंकिता तृतीय स्थान की विजेता बनीं।लेमन रेस में एसएफआई श्रीमती योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अभिलाषा द्वितीय और एसएफआई विजेता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में जोन 3 की सविता प्रथम, जोन 5 की रौशनी द्वितीय और जोन 1 की रेनू तृतीय स्थान पर रहीं। बिंदी प्रतियोगिता में चिल्ड्रन पैलेस स्कूल की शिक्षिका श्रीमती सारिका सिंह को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान महापौर ने परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया और प्रतिभागियों से संवाद किया।  महापौर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि महिलाओं की शक्ति, प्रतिभा और योगदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने नगर निगम की महिला अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |