Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः नारी सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान


बलिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को विकास भवन सभागार में महिला कल्याण विभाग की ओर से एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर राज्य स्तर पर आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। बाल गृह (बालिका) की आवासित बालिकाएं नीरू, एंजेल, आशा और शिवानी के साथ उनकी अधीक्षिका अमिता रानी जैन को सम्मानित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभार्थी बालिकाओं दिव्या, आराध्या और सलोनी को स्कूल बैग वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।

खेलकूद के क्षेत्र में अदिति सिंह को सम्मानित किया गया, जबकि समाज सेवा के क्षेत्र में पलक, सिम्पी, शालू, निधि कुमारी और संध्या पांडेय को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला। इसके अतिरिक्त होमगार्ड बबीता प्रजापति को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग से अंजलि सिंह तोमर, प्रतिमा उपाध्याय, रंजिता सिंह, जुलेखा और अन्नू सिंह को भी सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण देश और समाज की प्रगति का आधार है। शिक्षा, खेल, प्रशासन, विज्ञान और समाज सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में महिलाएं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं और बालिकाओं को मिल रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई पहचान बना रही हैं।

जिलाधिकारी ने सभी से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने पर बल दिया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) के.एम. पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महिला कल्याण विभाग की ओर से प्रज्ञा पांडेय, अंजलि सिंह (जिला मिशन समन्वयक), प्रिया सिंह (सेंटर मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर), निकिता सिंह और गायत्री गुप्ता मौजूद रहीं। वहीं बाल एवं पुष्टाहार विभाग से मीनाक्षी आर्य (सीडीपीओ सदर), मीनाक्षी (मुख्य सहायिका), नीलम यादव और श्वेता मिश्रा सहित कई कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प भी दोहरायज्ञं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |