Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामो: 21 कन्याओं का विवाह राज भवन में होगा संपन्न: कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी रानी मधुरिमा सिंह बनेंगे घरती


जामो/अमेठी!  हर वर्ष की भांति आज 21 कन्याओं का विवाह राजभवन जामों के सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न होगा जिसका जनवासा उमा रमण राजकीय इंटर कॉलेज बनाया गया है कन्याओं को उपहार में देने के लिए फील्ड में एक पंडाल बनाया गया है जहां पर 21 कन्याओं को देने के लिए साजो समान इकट्ठा है विवाह के लिए पंडाल भी बनाया गया है जहां पर पंडित जी इस समय विवाह कराने के लिए उपलब्ध है कुंवर अक्षय प्रताप सिंह जी जैसे आम घरों में शादी विवाह होता है लोगों का खातेदारी जैसे लोग करते हैं वैसे ही जो भी आ रहे हैं पानी पत्ता चाय नाश्ता हाल-चाल पूछना जैसे लगता है खुद के बेटी बेटे का विवाह आज उनके यहां है पूरी तरह से रानी मधुरिमा सिंह और कुंवर अक्षय प्रताप सिंह लोगों के आवा भगत में व्यस्त हैं कहीं कोई छूट न जाए चाहे पत्रकार हो चाहे कोई सांसद हो या विधायक हो या प्रधान या जिला पंचायत सदस्य या कोई आम आदमी गरीब अमीर कोई भेदभाव नहीं है सभी से बराबर गोपाल जी मिल रहे हैं और हाल-चाल लेते हुए चाय नास्ता करवा रहे हैं आज जिन कन्याओं का विवाह संपन्न होगा राज भवन जामो उनके सुख-दुख में भी भागीदार हुआ करता है उनकी हाल-चाल भी हमेशा लिया करता है  घराती  बारातियों के लिए उत्तम भोजन और नाश्ते की भी व्यवस्था  है पूर्व में भी जिन कन्याओं का विवाह राजभवन जामो के द्वारा संपन्न हुआ है उनकी हाल-चाल राज भवन हमेशा लेता रहता है आज रात्रि में 21 कन्याओं का विवाह होगा जहां पर जामों की हजारों हजार जनता इसका साक्षी बनेगी कल जिन कन्याओं का विवाह होगा वह अपने डोली में सज करके अपने घर जाएंगी  इस मौके पर मोहन सिंह प्रधान सत्यदेव मिश्रा सतीश मिश्रा गुड्डू सिंह विधायक जनसत्ता दल विनोद सरोज पार्टी के कई पदाधिकारी राज नारायण सिंह पिंटू सिंह रामनारायण यादव विनोद कुमार सतीश शर्मा बिंदु सिंह अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव पत्रकार विधान केसरी अशोक कुमार पांडे सीताराम अग्रहरि प्रमुख अनिल सिंह  पूर्व प्रमुख नसीब नफीस अहमद चौधरी प्रमुख प्रतिनिधि राजाराम सरोज सहित मान्य लोगों की मौजूदगी बनी हुई है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |