शुकुलबाजार /अमेठी! स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां पत्नी अजहरुद्दीन ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी लगभग 11 वर्षीय पुत्री बकरी चरा रही थी, तभी गांव के ही निवासी पुत्र रामचंद्र ने उसका हाथ पकड़कर झाड़ियों की ओर घसीटने का प्रयास किया।
बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों द्वारा आरोपी के घर शिकायत करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा अपराध संख्या 39/26 धारा 74, 352, 131 बीएनएस तथा 7/8 पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रकरण की जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
