Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जनगणना 2027 की तैयारी हेतु फील्ड ट्रेनर्स को वास्तविक अभ्यास के लिए किया गया प्रशिक्षित


प्रतापगढ़। भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रतापगढ़ में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एमडीपीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 108 फील्ड ट्रेनर्स को 6 अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाना है। दूसरे दिन का प्रशिक्षण शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण की विधि, डेटा संकलन की प्रक्रिया, सटीक जानकारी दर्ज करने के तरीके तथा आधुनिक उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए साफ-सफाई, पेयजल, भोजन, विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। प्रशिक्षण में टीवी स्क्रीन और अन्य ऑडियो-विजुअल उपकरणों का उपयोग कर विषयों को सरल और समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत किया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 मार्च को प्रशिक्षण जारी रहेगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण देने के लिए फील्ड विजिट भी कराई जाएगी। इसके लिए भंगवा की चुंगी के निकट स्थित सियाराम कॉलोनी का चयन किया गया है, जहां ट्रेनर्स को वास्तविक परिस्थितियों में मकान सूचीकरण और गणना की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |