Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आईपीएल 2026 से पहले एमएस धोनी ने इस खिलाड़ी को दी पैसे बचाने की सलाह! ऑक्शन में लगी थी 14.2 करोड़ की बोली


आईपीएल 2026 को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक ऐसे खिलाड़ी को पैसे बचाने की सलाह दी, जिसे ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा गया था. तो आइए जानते हैं कि यह खिलाड़ी कौन है और धोनी ने उसे ऐसी सलाह क्यों दी.

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि 20 साल के अनकैप्ड युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर है. प्रशांत को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ी रकम देकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था. इतनी कम उम्र में करोड़पति बनने वाले प्रशांत को धोनी ने अहम सलाह देते हुए उन्हें फिजूल खर्च से बचने की सलाह दी.

स्पोर्टस्टार से बात करते हुए प्रशांत ने कहा कि अभी हमने (धोनी और हमने) क्रिकेट को लेकर ज्यादा बात नहीं की. उन्होंने मुझसे पैसा बचाने और बेवजह खर्च न करने के लिए कहा है.

यह पहला मौका है कि जब प्रशांत को किसी टीम ने आईपीएल में अपना हिस्सा बनाया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि इतनी मोटी रकम खर्च करने के बाद क्या प्रशांत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं.

बात करें प्रशांत के करियर की, तो उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रशांत ने अब तक 3 फर्स्ट क्लास, 8 लिस्ट-ए और 9 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. लेफ्ट ऑर्म स्पिनर प्रशांत बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग करने की भी काबीलियत रखते हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 2 विकेट चटकाए और बैटिंग में 7 रन बनाए. इसके अलावा लिस्ट-ए में 10 विकेट लिए और 133 रन बनाए. बाकी टी20 में प्रशांत ने 12 विकेट लिए और 112 रन बनाए.

फिलहाल आईपीएल के सिर्फ पहले फेज का ही शेड्यूल सामने आया है, जिसमें शुरुआती 20 मैचों का कार्यक्रम जारी हुआ है. इस साल पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के चलते शेड्यूल का पहला फेज जारी किया गया था. हालांकि चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. ऐसे में दूसरे फेज का शेड्यूल कभी भी आ सकता है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |