Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः 19 मार्च को रहेगा स्थानीय अवकाश


अमेठी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी अवकाश तालिका के प्रस्तर-2 (11) के अंतर्गत दिनांक 02 मार्च 2026 को होलिका दहन तथा 04 मार्च 2026 को होली का सार्वजनिक अवकाश पूर्व से ही घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि होली पर्व के पावन अवसर को देखते हुए शासन स्तर पर निर्णय लेते हुए दिनांक 03 मार्च 2026 को भी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद अमेठी की वर्ष 2026 की अवकाश सूची में जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में पहले 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। अब उक्त तिथि को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए उसके स्थान पर दिनांक 19 मार्च 2026 (बृहस्पतिवार) को वसंत नवरात्र के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि तदनुसार इस कार्यालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए जारी अवकाश तालिका को उक्त सीमा तक संशोधित माना जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |