Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः जिला स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 24 मार्च के मध्य की जायेगी आयोजित


अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जूनियर बालकध्बालिका वर्ग की विभिन्न खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी, जिसके अन्तर्गत 11 मार्च 2026 को हैण्डबाल एवं एथलेटिक्स बालकध्बालिका वर्ग, 12 मार्च 2026 को हॉकी बालक वर्ग एवं भारोत्तोलन बालकध्बालिका वर्ग, 14 मार्च 2026 को कबड्डी एवं वालीबाल बालकध्बालिका वर्ग, 15 मार्च 2026 को फुटबाल बालक वर्ग एवं बैडमिन्टर बालकध्बालिका वर्ग का आयोजन प्रातः 9 बजे से जनपद डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में किया जायेगा तथा 24 मार्च 2026 को बास्केट बालकध्बालिका वर्ग का प्रातः 9 बजे से जनपद के सैनिक स्कूल कौहार में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद के स्थानीय विद्यालय के खिलाड़ियों एवं स्थानीय खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु 01 दिवस पूर्व जिला खेल कार्यालय अमेठी में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |