लखनऊ । आलमबाग, कृष्णा नगर पुलिस ने आलाधिकारियों के आदेश पर थाना क्षेत्र मे संचालित एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशकों और सेल्स मैनेजर के खिलाफ 19 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।
चारबाग निवासी राकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 में परिचित राहुल पाठक ने खुद को भूमि इन्फ्रा डेवलपर्स प्रा. लि. का सेल्स मैनेजर बताकर निवेश पर भारी लाभ का लालच दिया। कंपनी के निदेशक विनय पाठक और रंजना पाठक ने पांच वर्ष में लाभांश सहित रकम लौटाने और जमीन निवेशक के नाम रहने का दावा किया। आरोप है कि 2016 से 2018 के बीच पीड़ित ने 19 लाख रुपये विभिन्न माध्यमों से निवेश किए, लेकिन न जमीन का बैनामा हुआ और न ही लाभांश मिला। वर्ष 2021 में दिए गए 3 लाख रुपये के दो चेक भी बाउंस हो गए। आंशिक रकम लौटाने के बाद शेष धनराशि देने से इनकार कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.jpg)