लखनऊ । आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित मेट्रो स्टेशन के पास होली के रंगों की दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वही पुलिस ने दोनों पक्षो की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी रामबाबू ने बताया थाना क्षेत्र स्थित नन्द नगर नटखेड़ा आलमबाग निवासी रितिक सोनकर पुत्र स्वर्गीय गिरिश सोनकर के अनुसार पिछले तीन दिनों से रंजिश के चलते उन्हें गाली-गलौज और धमकियां दी जा रही थीं। आरोप है कि बीते 26 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वह अपनी दुकान लगा रहे थे। उस दौरान कैसरबाग निवासी सनी सोनकर, हनी सोनकर, अभिषेक सोनकर, कृष्णा सोनकर, अमन सोनकर सहित 5-6 अज्ञात लोगो ने जबरन उनकी दुकान में घुस कहासुनी के बाद मारपीट करने के साथ तमंचे के बट और अन्य औजारों से उन पर हमला कर दुकान हटाने और जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए।
वही पीडित का कहना था आरोपियों ने बीचबचाव करने पर उसकी मां के साथ भी धक्का-मुक्की की और मौके पर मौजूद अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे धमकी दे फरार हो गए। जिसके चलते उसने अपने व परिवार की जान को खतरा आशंका जता स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष कृष्णा सोनकर पुत्र स्व० बचानु सोनकर घसियारी मण्डी कैसरबाग लखनऊ निवासी का आरोप है कि कहासुनी के बाद रितिक सोनकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया और गाली-गलौज की। आरोप लगाया कि रितिक के एक साथी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने जान बचाने के प्रयास में उन्हें दौड़ाकर पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं है पुलिस के अनुसार शनिवार को दोनों पक्षों की नामजद शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)