लखनऊ: मकान में आग लगने की प्राप्त सूचना पर अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में तत्काल अग्निशमन दल पहुंचा घटना स्थल पर
March 01, 2026
लखनऊ। फायर स्टेशन इंदिरा नगर लखनऊ के कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि पता -एम अब्दुल अजीज नफीश अहमद ए-71 सर्वोदय नगर इंदिरा नगर के मकान में आग लग गई है, इस सूचना पर तत्काल प्रभारी अग्निशमन अधिकारी इंदिरानगर कमलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में 02 फायर टेंडर मय यूनिट घटनास्थल हेतु रवाना हुए।घटनास्थल पहुंचकर देखा कि घर के छत पर रखे कपड़ों के ढेर में आग लगी थी,तुरंत मोटर फायर इंजन से डिलीवरी हौज पाइप फैलाकर आग को बुझाना प्रारंभ किया गया तथा कुछ ही समय में कपड़ों के ढेर को कुरेद कुरेद कर आग को पूर्ण रूप से बुझाकर शांत कर दिया गया। रमजान के महीने में गरीबो को बांटने के लिए नएध्पुराने कपड़े छत पर रखे थे जो आग लगने से छत पर रखे कपड़ों का ढ़ेर जलकर पूरी नष्ट हो गया।
