रामपुर।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के आदेश के अनुपालन में शनिवार को जिला जजी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, अरविन्द कुमार- प्रधान न्यायाधीश पारिवार न्यायालय, जनपद रामपुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में 18 वैवाहिक मामलों, “125 सी0आर0पी0सी0 व अन्य धारा के 71 मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें जोड़ो का आपसी सुलह समझौते के आधार पर उनके मामलों का निस्तारण कराया गया। 10 ऐसे केस भी सामने आये जिनमें शादिया लगभग टूटने की कगार पर थी परन्तु अरविन्द कुमार-प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के अथक प्रयासो से 10 जोड़े पुनरू एक साथ रहने को राजी हो गये।
शादी के कुछ दिन तो इनका जीवन ठीक-ठाक चला। लेकिन कुछ समय बाद गलत फहमी के चलते सभी अलग-अलग हो गए और नोबत तलाक तक आ गयी। तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने जोड़ो को साथ बैठाकर बातचीत करायी, प्रधान न्यायधीश के बहुत समझाने पर जोड़े साथ रहने के लिए तैयार हो गये, जिन्हे जनपद न्यायाधीश श्री भानु देव शर्मा एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण जनपद रामपुर की उपस्थिति में जोडो द्वारा एक दुसरे को फुल माला पहना कर राजीनामा कराया गया।
.jpg)