लखनऊ: कृष्णा नगर मे दिनदहाड़े छात्रा से मोबाइल लूट,बाइक सवार लुटेरों की करतूते सीसीटीवी कैमरे में कैद
March 14, 2026
लखनऊ । आलमबाग कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्रा को निशान बना मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दे फरार हो गए। वही बाइक सवार लुटेरों की करतूते सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के मानस नगर निवासी पूजा (20) पुत्री सुनील कुमार केकेवी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पीडिता के अनुसार वह शुक्रवार को वह कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके घर के निकट जनता डेयरी के सामने वह किसी से मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन फरार हो गए। जिसकी जानकारी उसने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से की है। वही पीडिता का दावा है घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक बाइक से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही दोनों युवक उसका मोबाइल छीनकर भागे थे। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया मामला संज्ञान मे आया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की तलाश की जा रही है।
.jpg)