Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः पुल निर्माण की मांग पर किसानों का 125वें दिन भी धरना जारी, प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा


किरावली। तहसील क्षेत्र के गांव नागर में चकमार्ग पर पुल निर्माण की मांग को लेकर किसानों का धरना मंगलवार को 125वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रशासनिक व रेलवे के आला अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

उप जिलाधिकारी दिव्या सिंह, तहसीलदार दीपांकर, कानूनगो रुनकता, क्षेत्रीय लेखपाल तथा रेल विकास निगम लिमिटेड के संयुक्त महाप्रबंधक एस.के. वर्मा व एजीएम आर.पी. शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों के सामने रेलवे ट्रैक के दोनों ओर पक्का मार्ग बनवाने का प्रस्ताव रखा। किसानों ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि उन्हें केवल पुल निर्माण ही स्वीकार है और वे अपनी मांग पर अडिग हैं।

किसान मजदूर नेता चैधरी दिलीप सिंह ने बताया कि पूर्व में भी प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के साथ दो बार वार्ता हो चुकी है, जो बेनतीजा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों की मांग को लेकर उन्हें गुमराह कर रहा है।

आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि चकमार्ग से प्रभावित किसान पिछले नौ माह से परेशान है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |