Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः 12 वर्षों से कमर की दबी हुई नस एल 4, एल 5 का छोटे चीरे से सफल ईलाज


प्रतापगढ़। जनपद के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुदीप सिंह(हड्डी रोग विशेषज्ञ)द्वारा सरकारी अस्पताल में 38 वर्षीय मीरा नामक महिला का 12 वर्षों पुराना कमर में दबे हुए नस का बहुत छोटे चीरे द्वारा सफल ऑपरेशन सरकारी ऑपेरशन में किया गया।एनेशथेटिक के रूप में डॉक्टर राकेश चैरसिया और डॉक्टर पारुल सिंह भी रहे।महिला व उनका परिवार ईलाज से बहुत संतुष्ट हैं।अब महिला चलने भी लगी है और 90 प्रतिसत दर्द से आराम की बात भी बता रही हैं।जनपद वासियों में इसको लेकर काफी प्रसन्नता है क्योंकि इसके ऑपरेशन के लिए मरीजों को पहले दिल्ली और मुम्बई जाना पड़ता था लेकिन डॉक्टर सुदीप सिंह के आ जाने से अब यहीं पर इसका ईलाज सम्भव हो गया है।प्राचार्य डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी जी ने काफी प्रसन्नता व्यक्त किया और बताया कि भविष्य में ऐसे ऑपेरशन और भी जनपद प्रतापगढ़ में होते रहेंगे।डॉक्टर सुदीप सिंह ने मुम्बई के प्रसिद्ध स्पाइन सर्जन डॉक्टर अमित शर्मा और अरविंद कुलकर्णी से रीढ़ की हड्डी में ऑपेरशन का शिक्षा ग्रहण किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |