Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः किशनपुर हत्याकांड! 11 में से 7 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए! जमीनी विवाद में हुई थी हरिओम की धारदार हथियारों से हत्या, चार आरोपी फरार


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार शाम हरिओम पुत्र बनवारी लाल की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। घटना में बीच-बचाव करने आए पांच लोग भी घायल हुए थे। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मृतक के पिता बनवारी लाल की तहरीर पर पुलिस ने रवि, सुनील, गंगाराम, बब्लू, पवन, ज्वाला प्रसाद, अशोक, मधु, काजल, मुल्लो देवी और अनारा देवी समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

थानाध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गाजना सिंधारपुर नहर पुलिया के पास से रवि, सुनील पुत्र गंगाराम, बब्लू पुत्र जंगबहादुर, ज्वाला प्रसाद पुत्र दोदराम, मधु पुत्री गंगाराम, मुल्लो देवी पत्नी जंगबहादुर और अनारा देवी पत्नी गंगाराम को गिरफ्तार किया।

चार आरोपीकृगंगाराम पुत्र नन्हूं लाल, पवन पुत्र जंगबहादुर, अशोक पुत्र ज्वाला प्रसाद और काजल पुत्री गंगारामकृअब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |