मिर्जापुर: अंतर्जनपदीय चोर गैंग का पर्दाफाश, 02 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल सहित कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार,दो चार पहिया वाहन
March 26, 2026
मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा चोरी,लूट-छिनैती जैसी संगीन अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अहरौरा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सोनपुर में शराब की दुकान में हुई चोरी से सम्बन्धित माल को बेचने के लिए कुछ व्यक्तियों द्वारा पिकअप व कार से सोनभद्र की तरफ जा रहे है । उक्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात्रि में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा अहरौरा फ्लाई ओवर के पास प्रभावी चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक द्वारा वाहन को अहरौरा टोल प्लाजा के बगल से वनस्थली जंगल की तरफ घुमा कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी सीमित जवाबी कार्यवाही में 02 अभियुक्तों 1.करन बिन्द पुत्र स्व0 धर्मवीर बिन्द निवासी सिरसी नियमताबाद थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व 2.गंगा राम बिन्द पुत्र स्व. लालता प्रसाद बिन्द निवासी कन्हैया का पुरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर के पैर में गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त करन बिन्द व गंगा राम बिन्द उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भिजवाया गया जहां से बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल मीरजापुर के लिए भेजा गया है जहां उसकी स्थिति सामान्य है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचा,02 जिन्दा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, पिकअप वाहन,चोरी का 36 पेटी (कुल 1595 पैकेट) देशी शराब तथा शराब बिक्री की धनराशि 68,100ध्- नगद बरामद किया गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके 02 अन्य साथी भी है जो उनके साथ चोरी की घटना में सम्मिलित रहें,जो चोरी का माल कार से सोनभद्र की तरफ लेकर जा रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम रामपुर ढबही में एक बगीचा से मारूति सुजुकी वाहन अन्य वांछित अभियुक्त आर्यन यादव पुत्र स्व.लक्ष्मण यादव निवासी विजारीडीह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व रामभरोस साहनी पुत्र स्व.बुद्धु प्रसाद निवासी विजारीडीह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को अंतर्गत धारा बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। मारूति सुजुकी वाहन की तलाशी में 04 पेटी (कुल 180 पैकेट) देशी शराब व अभियुक्तों के कब्जे से शराब बिक्री की धनराशि 27,200 नकद बरामद किया गया।
