Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में सादे समारोह में आज पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले 05 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई


हाथरस। क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेन्द्र कृष्ण नरायण द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादा समारोह में 05 पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर अन्य अधिकारीध्कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे । अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मी ’महिला उ0नि0ना0पु0 श्रीमती उषा देवी,  मु0आ0स0पु0 श्री रवेन्द्र सिंह, मु0आ0स0पु0 श्री मुख्तार खाँ जाफरी, फायरमैन श्री रामनिवास शर्मा, दफ्तरी श्री सतीश चन्द्र शर्मा’ द्वारा पुलिस विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए ।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को विस्तार से साझा किया गया । क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से उनके पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी जीवन की सुख शांति से व्यतीत किए जाने की कामना की । क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सेवानिवृत्त होने जा रहे सभी कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया, जिसके लिए वे अपने परिवार से भी दूर रहे परंतु अब सेवानिवृत्ति के बाद सभी अपने को नए कलेवर में ढालेंगे । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कहा गया कि पुलिस के अलावा भी अगर उनकी कोई समस्या हो, तो बेझिझक फोन के माध्यम से अथवा कार्यालय में आकर उन्हें अवगत कराएं । उनकी समस्याओं का यथार्थ संभव निदान का प्रयास किया जाएगा । साथ ही पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस से जुड़े रहें । उन्होंने अनुरोध किया कि अपने आप को व्यस्त रखें ,स्वस्थ रखें और प्रसन्नता पूर्वक अपने जीवन को आगे बढ़ाएं । इस दौरान सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारियों के परिजनों के ऐसे अवसर पर आगमन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया । क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर शॉल एवं रामायण, गीता उपहार स्वरूप भेंट की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |