Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुकटई मे हुई मारपीट फायरिंग की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


हाथरस। वादी श्री बंटी पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम कुकटई थाना सादाबाद द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सादाबाद पर सूचना दी कि उसने अपनी पैत्रक सम्पत्ती पर न्यायालय से स्टे ले रखा है । दिनांक 30.03.2026 को ग्राम प्रधान के पुत्र अंकित व सचिन द्वारा उसकी उक्त सम्पत्ती में खरंजा लगाया जा रहा था । वादी द्वारा खरंजा लगाने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके व उसके साथियों के साथ मारपीट व फायरिंग कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गये । जिसके सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । 

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.03.2026 को ग्राम कुकटई में खरंजा लगाने को लेकर दो पक्षो के मध्य हुए झगडे के दौरान मारपीट व फायरिंग की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त को ग्राम आगरा चुंगी, सादाबाद से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |