Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: झपट्टा मारकर मोबाइल छिनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार


मिर्जापुर। जिले के थाना को०कटरा पर मंगलवार को ऋषभ पाण्डेय पुत्र आम प्रकाश पाण्डेय निवासी छुरूआ देवरी थाना को०देहात जनपद मीरजापुर द्वारा तहरीर दी गयी कि सबरी फटका के पास मोबाइल पर बात करते समय पीछे आ रहे दो व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन छिनकर भागने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पुलिस द्वारा पर बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु थाना प्रभारी को०कटरा को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को०कटरा पर अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम थाना को0कटरा क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों 1.अरबाज कुरैसी पुत्र फिरोज निवासी चिकाने टोला लालडिग्गी थाना को०कटरा जनपद मीरजापुर,2.आसिफ अंसारी पुत्र मैनुद्दीन अंसारी निवासी देवपुरवा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, 3. लवकुश सोनकर पुत्र चैथी सोनकर निवासी हनुमान पड़रा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 4.राजू उर्फ मुस्तफा पुत्र जब्बार निवासी इमामबाड़ा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |