प्रतापगढ़ः राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्रा का चयन
March 31, 2026
प्रतापगढ़। जनपद के शिवगढ़ विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जगनीपुर में कक्षा पांच की छात्रा आस्था उमरवैश्य का चयन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जौनपुर में होने पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्ची को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदयराज वर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे आस्था की अथक मेहनत और विद्यालय परिवार द्वारा मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधन और ग्रामीण परिवेश के बावजूद आस्था ने यह सिद्ध कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।आगे उदयराज वर्मा ने कहा कि आस्था की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।सरकारी स्कूलों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है,जरूरत है तो सिर्फ अभिभावकों के सहयोग और बच्चों के उचित मार्गदर्शन की।शिक्षक मुकेश सिंह ने कहा कि आश्रम पद्धति में चयन होना स्कूल की बड़ी उपलब्धि है।आगे कहा कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ज्ञान और चरित्र निर्माण का एक अनुकरणीय केंद्र है।बच्ची को बधाई देते हुए कहा कि जहाँ आप नई ऊँचाइयों को छुएंगी।आशा है कि आप वहाँ के अनुशासित वातावरण में अपनी प्रतिभा को निखारते हुए अपने सपनों को साकार करेंगी।आपकी मेहनत और समर्पण ने आपको यह मुकाम दिलाया है।आगे भी इसी तरह सफल होने की शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
.jpg)