सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय सहित कांग्रेस जनों पर लाठी चार्ज की घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी सोनभद्र के माध्यम से जिला अधिकारी के प्रतिनिधि को सौपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास बैठकर
"रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम" का भजन किया जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय आवाहन पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा घेराव का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था प्रदेश भर के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने प्रदेश कार्यालय से विधानसभा का घेराव करने शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से जा रहे थे और सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा निर्दोष कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया जिसमें हमारे प्रदेश अध्यक्ष समेत कई जिलों के कार्यकर्ता प्रदेश पदाधिकारी घायल हुए इसके विरोध में आज हम लोग यहां पर गांधी प्रतिमा के सामने अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भजन कीर्तन कर रहे हैं और हम महामहिम राज्यपाल महोदय से यह मांग करते हैं कि आम जनता की आवाज उठाने का अधिकार जो राजनीतिक पार्टियों को मिला है उसको लोकतांत्रिक तरीके से करने का उनका हक छीना जा रहा है पुलिस और प्रशासन के बल पर आंदोलन को कुचला जा रहा है कांग्रेस जन संवैधानिक ढंग से आगे भी धरना प्रदर्शन एवं जनता की आवाज बनकर सरकार के गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे उक्त कार्यक्रम में जितेंद्र पासवान, राजीव त्रिपाठी, कन्हैयालाल पांडे, जितेंद्र देव पांडे, सेत राम केसरी, दयाशंकर पांडे, बाबूलाल पनिका, तमेश्वर तिवारी, लल्लू राम पांडे, शीतला सिंह पटेल, नियाज अहमद खान आदि लोग शामिल रहे।
