सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्ण जयंती चौक पर मंहगाई बेरोज़गारी ट्रामा सेंटर बंद बर्न यूनिट बंद आदि समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया नेतृत्व करते हुए समाजवादी पार्टी जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के वादे विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गया है सोनभद्र में ट्रामा सेंटर बंद है जिससे गरीब आदमी बनारस सहारा लेता है, किसान नौजवान व्यापार सभी लोग परेशान हैं, प्रमोद यादव ने कहा कि आज बाईपास को लेकर व्यापारी सहमा हुआ है लेकिन सदन में सदर विधायक ने आवाज तक नहीं उठाने का काम किया, प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है, सपा नेता मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार में दवा महंगा है, पेट्रोल डीजल में आग लगा है, सिलेंडर महंगा है, गिट्टी बालू महंगा है, हर घर जल नल योजना में भ्रष्टाचार, है किसी के घर शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है, सोनभद्र की सड़के जर्जर अवस्था में है, जबकि यहां के भाजपा विधायक केवल सो रहे हैं, इस मौके पर दीपक पटेल, अंकित अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा अर्जुन खरवार, अशोक केवट जुनैद अंसारी अरविंद कोल, सुरज भारती मौजूद रहे।
!doctype>
