बिजली विभाग कर्मचारियों से दिन भर काम ले रहे है लेकिन उनके सुरक्षा का जिमेदारी कौन लेगा।
सोनभद्र। स्वर्ण जयंती चौक पर कुछ दिन जर्जर पोल का हालत देखकर खबर चली थी उसी को लेकर बिजली विभाग हरकत में आया बुद्धवार को पोल पर चढ़कर व वो भी बिना सेप्टी का कार्य कराया जा रहा है जो जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। बिजली विभाग अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह है। बिजली खंभों पर चढ़ने वाले कर्मी रोजाना खतरे के बीच काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें सेफ्टी किट तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही। जरा सी चूक उनकी जान पर भारी पड़ सकती है, फिर भी विभाग आश्वासन देकर सुरक्षा की मांग को टाल देता है। एक सेफ्टी किट में सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, चेन, प्लास, ग्लव्स, जूता, यूनिफार्म आदि उपकरण होते हैं, जो कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। ये कर्मचारी जोखिम उठाकर काम कर रहे हैं, जबकि विभाग सुरक्षा मानकों पर ध्यान नहीं दे रहा। ये हाल आये दिनों का है जब कोई घटना हो जाता है तो विभाग हाथ खड़ा कर लेता है ।हालांकि खबर चलने के बाद बिजली विभाग क्या एक्शन लेता है।
वही बिजली विभाग एक्सियन से सेल फोन पर 6 बजे शाम को बात हुई तो उन्होंने कहा कि पोल बदलने में।सेप्टी का क्या मतलब।
