Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नामित दिया ज्ञापन सौपा।

सोनभद्र। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नामित ज्ञापन एड़ीएम को देखकर बुलंद की आवाज। वहीं जिला अध्यक्ष ने बताया कि द्वाराज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज एफ.आई.आर. की निष्पक्ष जांच, निरस्तीकरण तथा संपूर्ण प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच के संबंध में ज्ञापन दिया गया है।कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज गोड़ ने बताया  कि हाल ही में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों के साथ घटित घटनाक्रम अत्यंत चिंताजनक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर उन्हें एवं उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका गया तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कुछ शिष्यों की चोटी खींचकर अपमानित करने जैसी अमर्यादित घटना भी सामने आई, जिससे धार्मिक भावनाएँ गहराई से आहत हुई हैं। इसके अतिरिक्त शंकराचार्य जी, उनके शिष्यों तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है, जो प्रथम दृष्टया एकतरफा एवं दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता तथा धार्मिक संस्थाओं को अपने धार्मिक कार्यों के संचालन का मौलिक अधिकार प्रदान करते हैं। शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है। ऐसे में इस प्रकार की कार्यवाही धार्मिक स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
इस मौके पर आज दिनांक 25/ 2 /2026 को जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सोनभद्र रामराज सिंह गौड़ के अध्यक्षता में ज्ञापन दिया गया मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में राबर्ट्सगंज विधानसभा प्रत्याशी कमलेश ओझा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु), नूरुद्दीन खान, कन्हैया पांडेय, मृदुल मिश्रा, जितेंद्र देव पांडेय, दयाशंकर देव पांडेय, रामेश्वर यादव, ज्यूत मौर्या, शीतला पटेल, तमेश्वर तिवारी, वंशीधर पांडे, बाबूलाल पनिका, रामसागर,मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |