Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कादीपुरः दो इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


कादीपुर/सुलतानपुर। जनपद की कादीपुर पुलिस ने 25,000-25,000 रूपये के दो इनामिया वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्र0नि0 श्याम सुन्दर ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में हुकुम तहरीरी से अवगत होकर कल उ0नि0 आनन्द वाजपेयी मय हमराह का0 धर्मेन्द्र सिंह यादव व का0 रवि यादव ,का0 रमन सिंह मय सरकारी गाडी यूपी 44 जी 0273 के देखभाल क्षेत्र व पेण्डिग विवेचना व तलाश नामित वांछित अभियुक्त व सुरागरसी पतारसी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर मुखबिर की सूचना पर इनामिया वांछित अभियुक्तगण शिवम सिंह उर्फ बगदादी पुत्र इन्द्रप्रताप सिंह निवासी सरायक्लयाण थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर उम्र 28 वर्ष व  छट्टू गुप्ता उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी सरायकल्याण थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर उम्र 28 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया गया । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |