Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: राज्यपाल के सम्भावित कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम,एसपी,सीडीओ ने तैयारियों का निरीक्षण कर, स्थिति का लिये जायजा।

सोनभद्र। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  के जनपद में संभावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन हेलीपैड स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेलीपैड की लैंडिंग साइट और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सुव्यवस्थित रखा जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पूरे परिसर का अवलोकन किया और पुलिस लाइन में सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट व विकास भवन में प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत वहां की व्यवस्थाओं, बैठक कक्षों और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का  जायजा लिया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समय सीमा के भीतर सभी शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी शैलेश ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डी0सी0 मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |