सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस को चोरी की घटना के अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 11/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित प्रकरणों में विवेचना के दौरान दिनांक 25.02.2026 को थाना अनपरा पुलिस को जरिए मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी के मुकदमों से संबंधित अभियुक्त ककरी वारफाल के पास चोरी के सामान के साथ मौजूद है तथा उसे बेचने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त अमर पनिका पुत्र रामप्रसाद पनिका निवासी शिव मंदिर रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया। उक्त कृत्य के आधार पर अभियुक्त को मु0अ0सं0 40/2026 व 11/2026 में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत समय करीब 07:19 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।अभियुक्त द्वारा दिनांक 22/23 फरवरी 2026 की रात्रि में एनसीएल कॉलोनी ककरी में चोरी करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि वह दिन में कॉलोनी में रेकी करता था तथा रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अन्य चोरी किए गए सामान को फेरीवालों को बेच देने तथा कुछ सामान रिहन्द डैम में फेंक देने की बात भी बताई।
!doctype>
