Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: मिश्री गांव में लगा गंदगी का अंबार, नहीं हो रहा है साफ सफाई सफाई कर्मी काट रहे है मलाई कोई नही है सुनवाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि  कई वर्षों से नाली की सफाई नहीं हो रही है, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

कोन /सोनभद्र -  नव सृजित विकास खण्ड  कोन के ग्राम पंचायत मिश्री में पासवान बस्ती की ओर जाने वाली लगभग 300 मीटर लंबी नाली की सफाई कई वर्षों से नहीं हुई है। इस लापरवाही के कारण स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नाली की सफाई न होने के कारण भारी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है। इससे उन्हें दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के नियमों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई और स्वच्छता बनाए रखना ग्राम पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कागजों तक  ही सिमट कर रह गया ।नाली का पानी अब मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे आवागमन में  लोगों को हो रही है काफी परेशानियाँ। जिसके संबंध में  स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल नाली की सफाई कराने की मांग किया है। इस  बावत् एडीओ पंचायत ने कहा कि  ऐसा नहीं है पर अगर ग्रामीणों की शिकायत है तो सफाई अवश्य करा दिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |