तिलोई/अमेठी। जनपद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान विकासखंड सिंहपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री शर्मा ने इस दौरान अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंत्री ने सर्वप्रथम पेण्डारा स्थित ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी मजरों में नल कनेक्शन की स्थिति और निर्धारित समय पर जलापूर्ति की जानकारी ली। उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल उपलब्धता पर फीडबैक भी लिया गया। एक बुजुर्ग ग्रामीण द्वारा राशन कार्ड न बनने की शिकायत पर मंत्री ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने सीएचसी सिंहपुर का निरीक्षण किया।उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, दवा वितरण कक्ष, वैक्सीन कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, एमएनसीयू वार्ड और ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया।मुख्य चिकित्साधिकारी और संबंधित चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।मंत्री ने कंपोजिट विद्यालय और बीआरसी सिंहपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और उन्हें नियमित विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।खारा स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने गोवंशों के लिए हरे चारे, भूसे, पेयजल और पशु आहार की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं गोवंशों को गुड़ व केला खिलाया।व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों की प्रशंसा की और निर्देश दिए कि गोसंरक्षण में कोई लापरवाही न हो तथा बीमार गोवंशों की नियमित देखभाल की जाए।इसके बाद, उन्होंने बायोगैस प्लांट और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत खारा का समस्त कचरा प्रोसेस कर जैविक खाद तैयार की जाती है। गौशाला से प्राप्त गोबर व गोमूत्र से बायोगैस के माध्यम से ऊर्जा उत्पादन किया जाता है, जिससे आटा चक्की व अन्य उपकरण संचालित होते हैं। प्रभारी मंत्री ने इस अभिनव पहल की सराहना की।इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चैहान, उपजिलाधिकारी अमित सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम एके राव, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, महामंत्री राकेश त्रिपाठी समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण-मोटी हेडिग-फोटो---1