Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: गुरुकुल संगीत उत्सव 28 फरवरी 2026 को सायं 5:00 बजे से होटल अविनाश रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र।

शिवम पाठक(संगीत)

सोनभद्र। गुरुकुल ज्ञानपीठ ट्रस्ट रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र पद्म विभूषण स्मृति शेष पंडित छन्नूलाल मिश्रा जी को भावपूर्ण संगीत में श्रद्धांजलि हेतु गुरुकुल संगीत उत्सव 2026 का आयोजन दिनांक 28 फरवरी 2026 को शाम  5:00 बजे से होटल अविनाश चुर्क  मोड रॉबर्ट्सगंज में किया जा रहा है इसमें पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र सम्मान ,हमारे जिले एवम अन्य जिलों के मूर्धन्य एवं मार्तंड कलाकारों को दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा रॉबर्ट्सगंज 80 के सांसद छोटेलाल खरवार रहेंगे कार्यक्रम में बांसुरी वादन डॉ राकेश कुमार तथा गायन में ख्यातिलब्ध कलाकार पंडित उमानाथ मिश्रा एवं दिल्ली से आए मुख्य कलाकार इंद्रेश मिश्रा अपनी छटा बिखेरेंगे। इसमें जिले के साहित्यकार और श्रोता के रूप में सभी छोटे बड़े कलाकार उपस्थित रहेंगे।गुरुकुल ज्ञानपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शास्त्रीय संगीत के गायन वादन और नृत्य के मूर्धन्य कलाकारों का सम्मान एवं सोनभद्र में संगीत का यह यथोचित विकास करना है। गुरुकुल ज्ञानपीठ ट्रस्ट की स्थापना 2022 में हुई है जो सोनभद्र में निरंतर राष्ट्रीय संगीत की सेवा और विकास में संलग्न है। मोबाइल-7905414892

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |