सोनभद्र। उ०प्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की स्टेट कमेटी के आह्वान पर जनपद सोनभद्र के NHM संविदा कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में हो रहे विलंब के समाधान हेतु जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश शासन के नामित ज्ञापन सौंपा गया। जिसके क्रम में NHM संघ कि जनपद कार्यकारिणी सोनभद्र ने अपने यहां जिला अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तथा इनके माध्यम से प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को ज्ञापन सौपा जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला द्वारा स्पष्ट किया कि अब लगातार हो रही एनएचएम कर्मचारियों के हकों की अनदेखी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कर्मचारियों के खातों में समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित न होने की स्थिति में आगे चरणबद्ध बृहद आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, जिस पर जिला महामंत्री नेहा केशरी जी के द्वारा CHO के पी बी आई भुगतान मे देरी का मुद्दा उठाया गया, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि हमारे एनएचएम कर्मचारी अल्प वेतन भोगी है तथा प्रत्येक महीने सैलरी से उन्हें अपने मकान का किराया/मकान की किस्त, बच्चों की फीस, राशन ,दूध इत्यादि को भरना होता है जिसमें यदि सैलरी थोड़ा भी लेट हो जाए तो इस सबके लिए कर्मचारी आर्थिक रूप से परेशान होने की वजह से मानसिक और शारीरिक रूप से भी बेहद परेशान हो जाता है और डिप्रेशन की स्थिति में आ जाता है इस सबके बावजूद एनएचएम में दीपावली पर्व के पूर्व से अचानक SNA स्पर्श पोर्टल को लॉन्च करने पर सैलरी की समस्या की इंतहा यह है कि सैलरी 2–2,3–3 महीने बाद जाकर कर्मचारियों के खाते में आ रही है जबकि यह समस्या दीपावली पर्व पूर्व से लगातार चली आ रही है और होली पर्व बेहद नजदीक है जिससे कर्मचारियों में बेहद रोष उत्पन्न हो रहा है जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी द्वारा बताया गया की संगठन द्वारा कई बार इसके लिए पत्राचार और वार्ता उच्च अधिकारियों से की गई है लेकिन कोई भी राहत नहीं मिली है जिसके लिए आज यह ज्ञापन पूरे प्रदेश में दिया जा रहा है इस विषय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सर के द्वारा एक सप्ताह के भीतर माह दिसंबर एवं जनवरी के वेतन भुगतान एवं होली पर्व के पूर्व माह फरवरी के वेतन भुगतान हेतु आश्वासन दिया गया है उक्त अवसर पर आशीष चतुर्वेदी,आशीष चौबे,डॉक्टर नीरज मिश्रा, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव,राहुल कनौजिया,राकेश कनौजिया, प्रदीप सिंह, चरणजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश, डॉ रविंद्र, सर्वेश पांडे सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
!doctype>
