Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महाशिवरात्रि पर अधूरी रह जाएगी शिव पूजा, इन 5 चीजों के बिना नहीं कर पाएंगे महादेव को प्रसन्न


महाशिवरात्रि सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा कर शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई शिव पूजा से भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, कुछ विशेष चीजों के बिना महाशिवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है। जानिए क्या है ये 5 जरूरी सामग्री।

सभी देव-देवताओं में महादेव को सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले भगवान कहा जाता है, जो सच्चे हृदय से शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन अगर पूजा में कुछ खास वस्तुओं को शामिल किया जाए तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

धर्म ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है कि भोलेबाबा को बेलपत्र अति प्रिय है। इसलिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त के जीवन को खुशियों से भर देते हैं। ऐसे में आप शिवरात्रि से पहले ही बेलपत्र इकट्ठा करके रख लें। बेलपत्र में शिव जी, देवी पार्वती और मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

शिव जी को धतूरे के फूल, धतूरे का फल आदि बहुत प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिव पूजन करते समय भोलेनाथ को धतूरा अवश्य अर्पित करें। इस पावन दिन के लिए पूजन सामग्री में धतूरे का फूल और फल अर्पित करने से महादेव आपकी सभी मनोकामनाएं वश्य ही पूरी करेंगे।

ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को केसर की सुगंध भांति है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का पूजा में लाल केसर जरूर शामिल करें। इस शुभ दिन पर भोलेबाबा को लाल केसर अर्पित करने से साधक की बड़ी से बड़ी इच्छाएं पूरी होती हैं।

महाशिवरात्रि की पूजा में शमी का पेड़ भी विशेष महत्व रखता है। इस दिन शिवलिंग की पूजा करते समय भगवान शिव शंकर को शमी का पत्ता और फूल जरूर चढ़ाने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर शमी का फूल चढ़ाने से भोलेनाथ आपको मनचाहा वरदान देते हैं और आपके अटके काम जल्द पूरे होते हैं।

महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा में शहद को भी शामिल करें और उन्हें अर्पित करें। शहद की मिठास से प्रसन्न होकर महादेव आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।

शिव जी को बेलपत्र चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। धतूरा, लाल केसर अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शमी का फूल मनचाहा वरदान दिलाता है और शहद अर्पित करने से जीवन में मिठास और खुशियां आती हैं। इस महाशिवरात्रि की पूजा में इन 5 चीजों को जरूर शामिल करें, ताकि आपकी पूजा पूर्ण हो और भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |