सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने विकास भवन परिसर, विकास भवन के विभिन्न अनुभागों व पंचायत रिसोर्स सेन्टर लोढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 विभाग में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिये और सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि पत्रावलियों के रख-रखाव के बेहतर प्रबन्ध किये जाये। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में रखे गये सामग्री को देखा और सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की, उन्होंने कार्यालय में रखे गये सामग्री को सम्बन्धित विभाग को सुपूर्त करने के निर्देश सम्बन्धित को दियें। उन्होंने कहा कि कार्यालय को साफ-सफाई बनाये रखने के साथ ही प्रयोग में न आने वाली किसी भी प्रकार की सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाये, जिससे कार्यालय कार्य में समस्या न होने पायें। इसी प्रकार से उन्होंने विकास भवन के पास बने पंचायत रिसोर्स सेन्टर का निरीक्षण किये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किये कि पंचायत रिसोर्स सेन्टर में बेहतर प्रबन्ध किये जाये, आस-पास के झाड़ियों के कटान का कार्य कराने के साथ ही परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने पंचायत रिसोर्स सेन्टर में लगे टाईल्स जो बीच-बीच में टूट गये हैं, को मरम्मत कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दियें। उन्होंने कहा कि सेन्टर में समय-समय पर विभागों द्वारा प्रशिक्षण व जनकल्याणकारी जैसे आयोजन व प्रदर्शनी लगाया जाता है, इसलिए भवन में बेहतर प्रबन्ध करने के साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 सरिता सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
!doctype>
