Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जम्मू कश्मीर में टला बड़ा आतंकी हमला, सेना ने कुपवाड़ा में IED किया बरामद


जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. भारतीय सेना के बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड ने बुधवार (18 फरवरी) की सुबह एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को कंट्रोल्ड धमाके में नष्ट कर दिया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया.

बता दें कि यह संदिग्ध IED उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हाजीवाड़ा पाईन इलाके में श्रीनगर-बारामुल्ला नेशनल हाईवे रिंग रोड पर मिला. सुरक्षा बलों को इस बारे में तब पता चला, जब रोड ओपनिंग पार्टी ने इसका पता लगाया और कार्रवाई करते हुए एक संभावित आतंकी हमले को टाल दिया गया.

भारतीय सेना के ऑफिशियल सूत्रों ने बताया कि सिक्योरिटी फोर्स ने तुरंत इलाके को घेर लिया और ज़रूरी एहतियाती कदम उठाए गए. सूचना पर तुरंत पुलिस की एक टीम बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी. जांच के बाद संदिग्ध चीज़ को कंट्रोल्ड धमाके से उड़ा दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

संदिग्ध चीज के बचे हुए हिस्सों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता चल सके कि वह चीज़ कैसी थी और उसमें कोई एक्सप्लोसिव था या नहीं. बता दें कि इससे पहले इससे पहले कुपवाड़ा में ही एक शक्तिशाली आईईडी बरामद करके सेना द्वारा नष्ट की गई थी. कुपवाड़ा जिले के नारिकुट वन क्षेत्र में सेना ने विस्फोटक उपकरण बरामद किया था.

सेना ने बताया था कि चिनार वॉरियर्स और सीमा सुरक्षा बल ने कुपवाड़ा के नारिकुट वन क्षेत्र में एक आईईडी बरामद की और उसे नष्ट कर आतंकी घटना को टाल दिया. भारतीय सेना कश्मीर को आतंक मुक्त रखने के लिए पूरी तरह से अडिग है. बता दें कि एक समय में कुपवाड़ा आतंकी घटनाओं के लिए काफी बदनाम था लेकिन अब स्थिति पहले से काफी बेहतर है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |